LIVE UPDATE
ब्रेकिंग न्यूज़अपराधराजनीतिराज्य

BJP Leader Murder Case: BJP नेता हत्याकांड में बड़ा खुलासा, दुष्कर्म का आरोप था, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता था, जानें पूरा मामला

BJP Leader Murder Case : बेतिया : चार सितंबर की सुबह बिहार के बेतिया में बीजेपी नेता सोनू कुमार की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। उसका साथी सुजीत कुमार चाकू से घायल हो गया था। यह हत्याकांड सामने आया है। हमलावरों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस पर भी राजनीतिक दबाव था। इस मामले में एक हमलावर गिरफ्तार किया गया है। गुरुवार (7 सितंबर) को पुलिस ने हत्याकांड की पूरी जानकारी दी।

ALSO READ- CG में शिक्षिका के साथ गैंगरेप: वॉटर फॉल घुमाने ले गए 2 युवक, फिर झाड़ियों में ले जाकर किया बारी-बारी किये दुष्कर्म, घटना के बाद गरमायी राजनीति

बीजेपी नेता सोनू कुमार को दुष्कर्म के प्रतिशोध में की गई है। पुलिस ने बताया कि कुछ दिनों पहले सोनू कुमार और सुजीत कुमार ने दो नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म किया था। दुष्कर्म का वीडियो बनाकर निरंतर ब्लैकमेल कर रहे थे। दोनों लड़कियों ने अपने दोस्तों को जानकारी दी। उन्हीं ने आक्रमण किया था। घटना के दिन तीन लड़कों (दो नाबालिग) ने हमला किया। वहीं, पुलिस ने एक 20 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। उसका नाम अजय कुशवाहा है।

ALSO READ- रायपुर की AIR HOSTESS का मुंबई में हत्या: फ्लैट में लाश मिली, बहन और ब्वॉयफ्रेंड 8 दिन पहले चले गए थे गांव; सफाई कर्मचारी गिरफ्तार

पीड़िता और घायल सुजीत से पुलिस ने पूछताछ की थी

घायल सुजीत कुमार से पूछताछ करने पर उसने दुष्कर्म की घटना बताई। पुलिस ने दोनों लड़कियों से भी पूछताछ की। इसके बाद पूरी बात सामने आई। गिरफ्तार युवा ने घटना में अपनी संलिप्तता मान ली है।

ALSO READ- गर्भवती महिला से हैवानियत, पति ने गांव में निर्वस्त्र घुमाया, VIDEO बनाते रहे परिजन… सोशल मीडिया पर VIDEO वायरल…

बेतिया डीएसपी महताब आलम ने बताया कि चार सितंबर की सुबह मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गोड़वा टोला में दो लोगों पर चाकू से हमला हुआ। सोनू कुमार मर गया, जबकि सुजीत कुमार घायल हुआ। इस मामले ने बेतिया की राजनीति को गर्म कर दिया। पुलिस को यह एक बड़ी चुनौती बन गई। पुलिस ने घटना को 36 घंटे में खोला।

ALSO READ- 296 लोगों की मौत: सुबह-सुबह कांपी धरती, भीषण भूकंप से 296 लोगों की मौत, सैकड़ों घायल, 6.8 तीव्रता से ढह गईं कई इमारतें 

BJP Leader Murder Case : BJP नेता हत्याकांड में बड़ा खुलासा, दुष्कर्म का आरोप था, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता था, जानें पूरा मामला

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles