नौकरी और कर्मचारीब्रेकिंग न्यूज़

Railway Vacancy 2026: रेलवे में 11,127 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए बड़ा मौका

15 मई से शुरू होंगे आवेदन, ITI या इंजीनियरिंग योग्यता वाले उम्मीदवार कर सकेंगे अप्लाई

Railway Vacancy 2026: रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) के कुल 11,127 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत देशभर के 17 रेलवे जोनों में नियुक्तियां की जाएंगी।

इच्छुक उम्मीदवार रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट RRB Apply Portal पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

 किस रेलवे जोन में कितनी वैकेंसी?

  • सेंट्रल रेलवे – 1400 पद
  • ईस्ट सेंट्रल रेलवे – 700 पद
  • ईस्ट कोस्ट रेलवे – 1625 पद
  • ईस्टर्न रेलवे – 608 पद
  • नॉर्थ सेंट्रल रेलवे – 457 पद
  • नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे – 105 पद
  • नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे – 1276 पद
  • नॉर्थर्न रेलवे – 740 पद
  • नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे – 600 पद
  • साउथ सेंट्रल रेलवे – 674 पद
  • साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे – 200 पद
  • साउथ ईस्टर्न रेलवे – 1531 पद
  • साउथर्न रेलवे – 250 पद
  • साउथ वेस्टर्न रेलवे – 200 पद
  • वेस्ट सेंट्रल रेलवे – 541 पद
  • वेस्टर्न रेलवे – 214 पद
  • चितरंजन लोकोमोटिव वर्क्स (CLW) – 06 पद

 कौन कर सकता है आवेदन?

उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है। इसके साथ ही संबंधित ट्रेड में NCVT/SCVT मान्यता प्राप्त संस्थान से ITI सर्टिफिकेट होना चाहिए।

मान्य ट्रेड में शामिल हैं:

  • फिटर
  • इलेक्ट्रीशियन
  • इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक
  • मेंटेनेंस मैकेनिक

इसके अलावा इंजीनियरिंग डिग्री या डिप्लोमा धारक उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।

 आयु सीमा क्या है?

  • न्यूनतम आयु – 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु – 30 वर्ष

आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।

 चयन प्रक्रिया कैसे होगी?

ALP भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया कई चरणों में पूरी होगी:

  1. CBT-1 परीक्षा
  2. CBT-2 परीक्षा
  3. कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT)
  4. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  5. मेडिकल टेस्ट

 आवेदन की महत्वपूर्ण तारीख

  • आवेदन शुरू – 15 मई 2026
  • अंतिम तिथि – 14 जून 2026 रात 11:59 बजे तक

 आवेदन शुल्क कितना है?

  • SC/ST/Ex-Serviceman/Transgender/EBC – ₹250
  • अन्य सभी वर्ग – ₹500

 ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

  1. आधिकारिक वेबसाइट RRB Apply Portal पर जाएं
  2. Recruitment सेक्शन में क्लिक करें
  3. ALP Recruitment 2026 लिंक खोलें
  4. Apply Online पर क्लिक करें
  5. अपनी पर्सनल डिटेल भरकर रजिस्ट्रेशन करें
  6. जरूरी दस्तावेज अपलोड करें
  7. आवेदन शुल्क जमा करें
  8. फॉर्म सबमिट कर डाउनलोड कर लें

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है। Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *