नौकरी और कर्मचारीब्रेकिंग न्यूज़

7th pay Commission DA Hike Latest News: मोदी सरकार ने बढ़ाया 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता, सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात

7th pay Commission DA Hike Latest News  नई दिल्ली : सरकारी कर्मचारियों का आखिरकर इंतजार खत्म हो गया है। मोदी सरकार ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है। बताया जा रहा हे कि मोदी सरकार ने आज कैबिनेट की बैठक बुलाई थी, जिसमें 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है। डीए बढ़ने के बाद अब सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 42 फीसदी से बढ़ाकर 46 हो गया।

ALSO READ- Chhattisgarh Congress Candidate 2nd List 2023: रायपुर पश्चिम से विकास उपाध्याय…भिलाई से देवेंद्र यादव, कांग्रेस ने 2nd सूची में इन नामों पर लगाई मुहर! बृहस्पत सिंह…प्रेम साय सिंह टेकाम…कुलदीप जुनेजा समेत 9 विधायकों की काट दी टिकट ! 

7th pay Commission DA Hike Latest News मिली जानकारी के अनुसार बुधवार 18 अक्टूबर, 2023 को कैबिनेट की बैठक हुई जिसमें महंगाई भत्ते के बढ़ाने पर मुहर लगी है। इस बात के आसार हैं कि अक्टूबर महीने की सैलेरी महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के साथ केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारकों को मिलेगी. जुलाई से सितंबर तक के लिए एरियर भी अक्टूबर महीने के वेतन के साथ केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को दिया जा सकता है।

ALSO READ-  CG Congress Candidate 2nd List 2023 PDF: TS Singh Deo ने दूसरी सूची को लेकर दी अहम जानकारी

15 अक्टूबर से नवरात्र का त्योहार शुरू हो चुका है। 24 अक्टूबर को दशहरा है। 12 नवंबर 2023 को दिवाली है। ऐसे में त्योहारी सीजन के दौरान मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी पर फैसला लिया है। केंद्र सरकार के इस फैसले से 47 लाख कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनभोगियों को फायदा होगा।

7th pay Commission DA Hike Latest News: मोदी सरकार ने बढ़ाया 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता, सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है। Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles